हजारीबाग, अगस्त 5 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। पदमा स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को संस्कृति एवं परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के मास्टर,बैचलर और डिप्लोमा के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के निदेशक डा.अनूप , उप सचिव सतीश, विभागाध्यक्ष डॉ. तनुज गुप्ता एवं समस्त शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने पारंपरिक, आधुनिक एवं ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइनों से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा कुमारी,द्वितीय स्थान पर सिमरन एवं तृतीय स्थान पर तनु कुमारी रही। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पोस्टर कला में राशि और पेंटिंग में वैभव बने व...