हजारीबाग, सितम्बर 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की बदहाल चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने डीसी हेमंत सती से मुलाकात कर एक मांग-पत्र सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग की एक महीने से खराब पड़ी सी-आर्म मशीन को ठीक कराने, नई मशीन स्थापित करने तथा ब्लड बैंक की खराब एलिजा मशीन को दुरुस्त करने की मांग की गई है। इसके अलावा अस्पताल की चार में से तीन लिफ्ट खराब होने से मरीजों को हो रही भारी परेशानी का मुद्दा उठाते हुए उन्हें तत्काल चालू कराने का आग्रह किया गया।मांग-पत्र में आपातकालीन विभाग में रात्रिकालीन समय में वरिष्ठ व विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने, महिला की कथित चिकित्सा लापरवाही की उच्च...