हजारीबाग, अगस्त 2 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी मृतक प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो के आश्रित को नियोक्ता कंपनी द्वारा 49 लाख 76 हजार रूपये बतौर मुआवजा प्रदान किया गया। परिजनों ने उचित मुआवजा राशि मिलने पर राहत की सांस ली है। बता दें कि प्रदीप कुमार महतो घर की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर कमाने के लिए ओमान गए थे। वे वहां जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी में काम कर रहे थे। बीते 18 मार्च को कार्यस्थल के पास एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा एवं शव भेजने की मांग की थी। स्थानीय समाजसेवी सिकन्दर अली के सहयोग से मृतक के परिजनों और जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी के बीच 40 लाख रुपये का मुआवजा राशि देने पर सहमति बनी थी। लेकिन कंपनी की प्र...