हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास नेमरा गांव जाकर मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राणा ने इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विकट परिस्थिति से निकलकर झारखण्ड के विकास को आगे बढाना है और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संगठन को मजबूत करना है। सभी को गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव में मजबूती के साथ लगने की बात कही। मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य विकास राणा के साथ विश्वकर्मा समाज के प्रधान महासचिव संतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राँची जिला कार्यकारी अध्य...