Hazaribagh News: मुखिया की पहल पर आदिवासी टोला गरमरा में लगा ट्रांसफॉर्मर
हजारीबाग, जुलाई 31 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के टाटीझरिया पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गरमरा के ग्रामीणों को आखिरकार बिजली समस्या से निजात मिल गई। पंचायत के मुखिया सुरेश यादव की पहल पर गांव में नया 25 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। गुरुवार को मुखिया ने विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद फीता काटकर नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि गरमरा आदिवासी टोला का 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले एक पखवाड़े से जला हुआ था, जिसके कारण पूरे टोले में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। इससे ग्रामीणों, बुजुर्गों और पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया ने तुरंत विभागीय अधिकारियों से संपर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.