हजारीबाग, जुलाई 27 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। चौपारण थाना क्षेत्र के परसौनी के पास रविवार रात करीब नौ बजे हुए भीषण सड़क हादसे में मध्यगोपाली निवासी तोखलाल साव के 20 वर्षीय पुत्र ललन साव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार उसका दोस्त बबलू कुमार (21), पिता सहजीवन साव, गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, ललन अपने दोस्त के साथ बाइक से इटखोरी जा रहा था। इसी दौरान परसौनी के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबलू को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ललन स...