हजारीबाग, अगस्त 26 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, हजारीबाग के गणित विभाग में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सत्र 2022-26) के विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों ने कॉलेज में बिताए अनुभवों और यादों को साझा किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो गजेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने, मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदाई किसी यात्रा का ...