हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: ​चौपारण, प्रतिनिधि। चतरा रोड स्थित बिगहा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में शेड के नीचे सोमवार को एक मानसिक रूप से विक्षप्त व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। आपदा मित्र एम्बुलेंस के चालक शक्ति कुमार के सहयोग से शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज गया। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि मृतक प्रथम दृष्टया मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान प्रक्रिया पूरी होने तक शव को हजारीबाग स्थित शव गृह में सुरक्षित रखा गया है।​प्रखंड यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: विकलांग युवक ने शक्ति नहर में छलांग, ढकरानी इंटेक से बरामद हुआ शव क्षेत्र में ...