हजारीबाग, सितम्बर 2 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सोनपुरा स्थित मां पंचवाहिनी खेल मैदान में विधानसभा स्तरीय झूमर प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता अव्युक्त उत्थान संस्था के संस्थापक अमन प्रसाद ने की। बैठक में सर्वसम्मति से झूमर प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें गुलेश्वर कुमार को अध्यक्ष, रंजीत कुमार उपाध्यक्ष, गिरेंद्र कुमार सचिव, मनोज कुमार उपसचिव, अयदीप कुमार को कोषाध्यक्ष तथा पवन कुमार उप-कोषाध्यक्ष चुना गया। 21 सितंबर को मां पंचवाहिनी खेल मैदान, सोनपुरा के प्रांगण में मां पंचवाहिनी बड़कागांव विधानसभा स्तरीय झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बड़कागांव प्रखंड के सभी गांवों एवं झूमर कला से जुड़े प्रतिभागियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा ...