हजारीबाग, अगस्त 12 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता । मटवारी हाउस निवासी और एलआईसी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने अपनी मां सुमिरखा प्रसाद, पत्नी स्वर्गीय देवेंद्र प्रसाद की पुण्य स्मृति में बुधवार को गांधी मैदान में कल्पतरु का पौधा रोपा। इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं बरगद बाबा के नाम से प्रसिद्ध सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे। डॉ. मनोज कुमार ने कल्पतरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दुर्लभ वृक्ष प्रकृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. कौशलेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, संजय कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, विजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...