हजारीबाग, अगस्त 17 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। बड़कागांव-केरेडारी मुख्य पथ के सीकरी ओपी क्षेत्र स्थित पतरा पुल के समीप शनिवार देर शाम स्कॉर्पियो की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत और पत्नी के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद रविवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पतरा चौक के समीप सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को मुआवजा, घायल महिला का बेहतर इलाज और रोजगार की मांग कर रहे थे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ जाम लगभग 8 बजे रात्रि में 13 घंटे के बाद जाम हटाया गया। जाम स्थल पर दिनभर प्रशासन, ग्रामीणों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। शाम करीब सात बजे एनटीपीसी के प्रबंधन एजीएम एसपी गुप्ता, डीजीएम रोहित पाल, अंचल अधिकारी विपिन चंद्र विश्वास, बीडीओ विवेक कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ...