हजारीबाग, अक्टूबर 22 -- Hazaribagh News: बरही हिटी मां, गुड़िया ले दे दो ना... बड़ी वाली गुड़िया ले देना। बरही चौक पर हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सड़क पर बिखरे सामान के बीच पड़ा मासूम का खिलौना अब उन अधूरी खुशियों की खामोश कहानी कह रहा है, जिसे देखकर किसी का भी कलेजा कांप उठे। बुधवार को बरही चौक के पास सड़क पार करने के दौरान हुए हादसे में उर्मिला देवी (35) और उनके तीन वर्षीय बेटे दीपांशु कुमार की मौत हो गई। उर्मिला देवी के पति का नाम दिनेश है। परिवार केवलिया, बाराचट्टी का रहने वाला है। हादसे के समय उनके साथ तीन अन्य बच्चे शिवानी कुमारी, शुभम कुमार और सत्यम कुमार भी थे। उर्मिला देवी अपने मायके खैराकरमा, टाटीझरिया से बच्चों के साथ ससुराल केवलिया मोड़, बाराचट्टी जा रही थीं। बरही चौक के पास सड़क पार करने के दौरान वे हादसे ...