हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: चुरचू, प्रतिनिधि। चुरचू प्रखंड की सभी आठ पंचायतों में शुक्रवार को मनरेगा योजनाओं का पांच दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण कार्य संपन्न हो गया। अंकेक्षण के दौरान योजनाओं के भौतिक सत्यापन, मास्टर रोल, एमबी बुक एवं अन्य अभिलेखों की जांच की गई। जांच में मिली त्रुटियों को ग्रामसभा में ज्यूरी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जांच के दौरान कुछ त्रुटियां मानव भूल के कारण पाई गईं, जिन्हें ज्यूरी ने नजरअंदाज कर दिया। वहीं चरही पंचायत की दो योजनाओं में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में एमबी बुक और अभिलेखों में छेड़छाड़ की पुष्टि होने पर तत्कालीन जूनियर इंजीनियर (जेई) पर आर्थिक दंड लगाया गया। ज्यूरी सदस्यों ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य मनरेगा योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और सरकारी राशि के दुरुपयोग पर ...