हजारीबाग, जुलाई 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में शोहदों मनचलों और अड्डेबाजों के खिलाफ पुलिस ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपना ली है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और बहू-बेटियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह आक्रामक मूड में है। इसी कड़ी में एसपी अमन कुमार के निर्देश पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पूरे जिले में एक साथ विशेष छापेमारी अभियान ऑपरेशन मनचले चलाया गया। पुलिस की इस औचक कार्रवाई से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के अड्डेबाजों में हड़कंप मच गया है。

छापेमारी अभियान का संचालन इस महा-अभियान की कमान खुद जिले के सभी डीएसपी और पुलिस निरीक्षकों ने संभाल रखी थी। पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कुल 46 विशेष टीमें गठित की थीं, जिसमें 177 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। इन टीमों ने रात के अंधेरे में जिले...