Hazaribagh News: मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान की अपील
हजारीबाग, जुलाई 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। जिला रविदास महासभा के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर रविवार को मुंद्रिका कुंज शादी घर में मतदान होगा। चुनाव की तैयारियों के संबंध में शनिवार को जगदीश राम की दुकान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ आंबेडकर भागवत ने कहा कि समाज के उत्थान, संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंदों के हित में प्रभावी कार्य करने के लिए सभी मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। वहीं बालेश्वर राम ने कहा कि 26 जुलाई का चुनाव समाज के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। चुनाव अधिकारी के अनुसार मतदान सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.