Hazaribagh News: मटवारी गांधी मैदान के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटा
हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने गुरुवार को गांधी मैदान मटवारी के मुख्य द्वार पर विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान मुख्य द्वार और आसपास के रास्तों से अवैध ठेलों, रेहड़ी-पटरी और फल की दुकानों को हटाया गया। पूजा समिति के अनुरोध और नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य त्योहार में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखना और आवागमन को सुगम बनाना है। निगम प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि वे सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा न करें, अन्यथा दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: त्योहार के मद्देनजर पाकुड़ शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.