हजारीबाग, अक्टूबर 1 -- Hazaribagh News: इचाक, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मगुरा के शिक्षक सुधीर कुमार मिश्र के सेवानिवृत्ति पर स्कूल परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता साधन सेवी हृदयंशु कुमार और संचालन प्रधानाध्यापक रंजीत पांडे ने किया।समारोह में सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव संजय मेहता,मिडिल स्कूल मांगुरा के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार विवेकानंद पाण्डेय, अशोक राम, राजेश मेहता सुनील कुमार शामिल हुए। वक्ताओं ने सुधीर मिश्रा के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना क। मौके पर उन्हें पुष्प कुछ प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...