हजारीबाग, अगस्त 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। मंडई खुर्द ग्राम पंचायत में संचालित कचरा निस्तारण स्थल का मामला अब केंद्र सरकार के संज्ञान में पहुंच गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हजारीबाग नगर निगम से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आबादी और कृषि भूमि के पास कचरा डाले जाने से दुर्गंध फैल रही है, कई बार आग लगने से जहरीला धुआं उठता है तथा मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने मिट्टी और भूजल के प्रदूषित होने तथा लोगों के स्वास्थ्य और खेती पर प्रतिकूल असर पड़ने की भी आशंका जताई है।ग्रामीणों ने कचरा निस्तारण स्थल का स्थलीय निरीक्षण, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य की स्वतंत्र जांच, आबादी से दूर उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरण, हवा, पानी और मिट्टी की ...