हजारीबाग, सितम्बर 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भेलवारा गांव में सोमवार को हुई एक चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर की गई इस चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. अशरफ को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मो अशरफ के पास 4,800 रुपये नकद, चोरी गए मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां बरामद की है। इस मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस की तकनीकी और जमीनी सुरागकशी के आधार पर आरोपी मो. अशरफ की संलिप्तता पुख्ता होने के बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया ...