हजारीबाग, अक्टूबर 24 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। इचाक निवासी एवं गिरिडीह जिले के सरिया कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रमोद कुमार को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ कुमार ने बताया कि साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में 24 एवं 25 अक्टूबर को रॉयल थिम्पू कॉलेज, भूटान में आयोजित इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का विषय 'भारत एवं भूटान के सांस्कृतिक संबंध' था ।सम्मेलन में भारत और भूटान के विद्वान, प्राध्यापक एवं शोधार्थी दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, साहित्य, शिक्षा, प्रकृति और जीवन-मूल्यों पर विचार-विमर्श किया । सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए दर्जनों प्राध्यापक...