हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यअतिथि कोबरा बटालियन 203 के इंस्पेक्टर वैभव दीक्षित ने बच्चों द्वारा गाए गीत मां तुझे सलाम' और ओ लवली तिरंगा के गान पर खुश होते हुए बच्चों को सम्मानित किया। जेईई मेंस परीक्षा में सफलता पाने वाले विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पांडेय ने विद्या भारती के आदर्शों के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार, साहू समाज के मुखिया सुरेश साहू, विद्यालय के संरक्षक त्रिवेणी साव समेत समिति सदस्य, आचार्य, दीदी जी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में मनमोहक झांकियों से दिय...