हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: पदमा। प्रतिनिधि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह वर्तमान में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे नावाडीह तिलीर गांव निवासी परमेश्वर पांडेय का हृदय गति रुकने से रांची स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव तिलीर लाया गया। उनके निधन की खबर प्रखंड में फैलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं सहित शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए लोग तिलीर गांव की ओर चल पड़े। लोगों ने कहा कि पदमा में भाजपा को मजबूत करने में परमेश्वर बाबू का बडा योगदान है। उनकी कमी हमेशा खलेगी। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...