हजारीबाग, जुलाई 6 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी भाजपा पश्चिमी मंडल की मासिक बैठक रविवार को कटकमसांडी पंचायत सचिवालय में मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री अरविंद कुमार यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कटकमसांडी मंडल प्रभारी हारीश श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर का सशक्त ढांचा है।प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरकच्चो...