हजारीबाग, अगस्त 13 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, रामपुर में जल्द ही अतिरिक्त नए कमरों का निर्माण कार्य शुरू होगा। बुधवार को रामपुर पंचायत की मुखिया सुनीता देवी ने विद्यालय परिसर का दौरा कर प्रस्तावित निर्माण स्थल का गहन निरीक्षण किया। डीएमएफटी फंड से निर्मित होने वाले भवन की अनुशंसा सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा की गई है। मालूम हो कि जमीन विवाद के कारण स्कूल भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका हुआ था। बुधवार को मुखिया की मौजूदगी में जिला मुख्यालय से पहुंचे सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार तथा उनकी तीन सदस्यीय टीम ने भूमि की मापी की और कमरों के निर्माण के लिए उपयुक्त जगह का भौतिक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जनसमस्याओं का समाधान को लेकर गंभीर: सुनीता स्थल निरीक्षण के ब...