Hazaribagh News: भक्ति भाव से कलश स्थापना के साथ हुई माता शैलपुत्री की पूजा
हजारीबाग, अक्टूबर 11 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। भक्ति भाव, पूरी निष्ठा, श्रद्धा के साथ विभिन्न दुर्गा मंडप में कलश स्थापना कर माता दुर्गा के नौ स्वरूपों का आवाहन कर प्रथम दिन माता शैलपुत्री देवी की आराधना, पूजा की गई। कलश स्थापना के साथ ही माता दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ गया है। पूजा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दुर्गा मंडप में बड़ी संख्या में पहुंचे। लाउडस्पीकर से माता भवानी के मधुर और कर्णप्रिय गीत, भजन से माहौल भक्तिमय होने लगा है। श्रद्धालु की भीड़ संध्या आरती में शामिल होने के लिए मंदिर में उमड़ पड़ी। प्रखंड के बरकट्ठा, घंघरी, गंगपाचो, कपका, बेड़ोकला, बरवां, बंडासिंघा समेत आदि स्थानों में पूरे धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: कलश स्थापना के साथ जिलेभर में शुरू हुआ श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.