हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।बैंक ऑफ इंडिया, हजारीबाग अंचल की ओर से 13 से 17 जुलाई तक एकमुश्त समझौता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़ एवं चतरा जिले की सभी शाखाओं में एनपीए ऋण खातों के निपटारे की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।बैंक के अनुसार यह अभियान विशेष रूप से उन एनपीए उधारकर्ताओं के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो व्यवसाय में परेशानी, चिकित्सा संबंधी समस्या या अन्य वास्तविक कारणों से समय पर ऋण का भुगतान नहीं कर सके हैं। बैंक की ओर से छोटे एवं मध्यम आकार के एनपीए ऋण खातों के निपटारे के लिए विशेष ओटीएस योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- जिले में बैंक ऑफ इंडिया का समझौता अभियान कल से 17 जुलाई तक इसके तहत पात्र उधारकर्ताओं को नियमानुसार विशेष छूट का लाभ दिया जाएगा। बैंक ने सभी सं...