हजारीबाग, नवम्बर 6 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। शिक्षा को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की दिशा में बीएम मेमोरियल स्कूल, बड़कागांव की ओर से एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।विद्यालय के उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा के निर्देशन तथा सामाजिक विज्ञान के शिक्षक ऋषभ अग्रवाल के नेतृत्व में केरेडारी प्रखंड के गरीकला गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच जागरूकता एवं सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस संबंध में विद्यालय के उपनिदेशक पिंटू कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाना भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...