हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बरकट्ठा उतरी पंचायत सचिवालय में नियमित बिजली आपूर्ति को लेकर पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह बरकट्ठा उतरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में बसंत साव ने कहा कि बिजली विभाग झारखंड का सबसे भ्रष्ट विभाग है। विद्युत विभाग को बिजली गुल और पैसा फूल चाहिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को कभी लोड सिडिंग कभी लो वोल्टेज और कभी डीवीसी के नाम पर बिजली कटौती के नाम मात्र की बिजली आपूर्ति की जा रही। इससे क्षेत्र की जनता के साथ साथ पठन पाठन करने वाले बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर बिजली विभाग नियमित बिजली आपूर्ति नहीं करती है तो आने वाले समय में जनता की मदद से उग्र आंदोलन किया जाएगा। ...