Hazaribagh News: बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष विजय किशोर का निधन
हजारीबाग, अगस्त 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग विधि प्रतिनिधि बार एसोसिएशन हजारीबाग के सदस्य और वरीय अधिवक्ता विजय किशोर प्रसाद का निधन शनिवार को आरोग्यं अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे इनकम टैक्स के अधिवक्ता थे। और वे बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। वे शिवदयाल नगर के निवासी थे। वे अपने पीछे पत्नी नीलम सिन्हा, एक पुत्र कुमार अक्षय और एक पुत्री श्रुति सिन्हा को छोड़कर गए हैं। उनके निधन के बाद बार एसोसिएशन में शोक की लहर दौड़ गई।सभी अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि स्वर्गीय प्रसाद बहुत ही नेक, मृदुभाषी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उनका इस तरह से जाना बार में अपूर्णीय क्षति है। जिसे कभी पूरा नही किया जा सकता। बार एसोसिएशन के प्रभारी संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने बताया कि स्वर्गीय विजय किशोर प्रसाद के निधन के बाद 10 अगस्त को बार एसोसिएशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.