हजारीबाग, नवम्बर 20 -- Hazaribagh News: बस स्टैंड के पास चेन की छिनतई, दो संदिग्ध पकड़े गए गश्ती बढ़ाने की मांग हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि

बस स्टैंड क्षेत्र में छिनतई की घटनाएं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में चेन छिनतई व मोबाइल झपटमारी की बढ़ती घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का आरोप है कि ब्राउन शुगर समेत अन्य नशे की लत के शिकार युवक नशे की जरूरत पूरी करने के लिए राहगीरों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। चेन छिनतई करते दो लोग पकड़े गए स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार देर रात चेन छिनतई की घटना के दौरान दो संदिग्धों को मौके पर ही पकड़ लिया गया और बाद में बड़ाबाजार थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। बड़ाबाजार थाना प्रभारी मुकेश कुमार रजक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र मे...