हजारीबाग, अक्टूबर 9 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही बाजार धनबाद रोड से खरीदारी करने आए युवक की बाइक चोरी हो गई। केदारुत निवासी पिंटू रत्न यादव ने अपनी बाइक ब्लैक रंग की बाइक नंबर एक दुकान के पास खड़ी की थी। बाजार से सामान खरीदारी करने के बाद जब वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं है। घटना गुरुवार सुबह 9.30 बजे की है। पिंटू रत्न यादव ने बरही थाना को आवेदन देकर बताया कि बाइक उनकी भाभी के नाम पर है। बाइक चोरी की घटना पास की दुकान में लगे सीसी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...