हजारीबाग, नवम्बर 15 -- Hazaribagh News: बरही के होटल एके पैलेस के संचालक ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया बरही के होटल एके पैलेस के संचालक ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

होटल पर फायरिंग की घटना बरही प्रतिनिधि। बरही के होटल एके पैलेस में फायरिंग करने वाले अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए संचालक बीरेंद्र रजक पिता स्व नथूनी रजक ग्राम डुमरी, सिंघरावां ने बरही थाना में आवेदन दिया है। कहा है कि वह बरही रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल के पैलेस के संचालक हैं। शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को शाम 6:25 बरही रेलवे स्टेशन की तरफ से दो अज्ञात अपराधी अपाचे बाइक पर सवार होकर आए और होटल पर पांच राउंड फायरिंग किया। अपराधियों ने होटल के पास एक पर्चा भी फेंका है जिसमें जय महाकाल राहुल दूबे गैंग लिखा हुआ है। पर्च...