हजारीबाग, अगस्त 28 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के विद्यालयों का अंकेक्षण के बाद गुरुवार को बीआरसी में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई हुई। गुरुवार को 104 विद्यालयों में से 30 विद्यालयों के प्रभारी शामिल हुए। जनसुनवाई में ऑडिट के दौरान विद्यालयों के अभिलेखों, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामले सामने लाए गए। विद्यालय के प्रभारियों से चर्चा कर स्पष्टीकरण लिया गया और सुधार के दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड स्तर पर लंबित मामलों का निष्पादन कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन मामलों का समाधान नहीं हुआ है उन्हें जिला स्तर पर निष्पादित कराया जाएगा। जनसुनवाई में डीआरपी रवींद्र सिंह मुंडा, जनजागरण केंद्र के चितरंजन महतो, हजारीबाग के एपीओ अजय कुलु ,मो रहमान, अनिल कुमार, व्यास प्रसाद, बीपीएम अरुण कुमार और जेएसपीएल के प्रतिनिधि शामिल थे।

हिं...