हजारीबाग, अगस्त 11 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार मध्य विद्यालय बरहीडीह विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। आयोजित आमसभा की अध्यक्षता मुखिया शमशेर आलम ने की। आमसभा में बतौर पर्यवेक्षक रामकृपाल राम, सुरेंद्र राणा और अरुण कुमार मौजूद थे। अभिभावकों में से 20 सदस्यों का चयन किया गया। चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से उषा कुमारी को अध्यक्ष और रेखा कुमारी को उपाध्यक्ष पद के लिए चयन किया। चयन प्रक्रिया में सभी शिक्षकों ने सहयोग किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने नये विद्यालय प्रबंधन समिति का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के समुचित संचालक में सहयोग करने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन जितेन्द्र कुमार बने अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...