हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि । लगातार हो रही बारिश से केरेडारी प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में आवागमन की समस्या गंभीर हो गई है। मनातू पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर ककरिया नदी में पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, ककरिया नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय विधायक और सांसद को कई बार आवेदन भी दिया गया, लेकिन अब तक ठोस पहल नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बरसात में ककरिया नदी और मंगरदाहा नाला पर पुल-पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी पुल के अभाव में बारिश के दौरान मनातू पंचायत के ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय आने-जाने...