हजारीबाग, अगस्त 5 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड के बरगड्डा पंचायत में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आखिर कार सच्चाई सामने आयी । जब मंगलवार को निरीक्षण करने गए जिला परिषद के जेई सुमन कुमार ने घटिया सामग्री उपयोग कर बनाए गए फर्श को तोड़वा दिया । हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में पहले भी कई बार कथित अनियमितताओं की शिकायतें विभाग से की जा चुकी है । लेकिन निर्माण कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, पहले छत की ढलाई में मानक के अनुरूप सरिया का उपयोग नहीं किए जाने की शिकायत विभागीय जेई सुमन कुमार से की गई थी। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निरीक्षण कर सरिया बदलने का निर्देश दिया था। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: एक करोड़ के मिनी स्टेडियम विस्त...