Hazaribagh News: बरकट्ठा में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय सारणी हुआ निर्धारित
हजारीबाग, अगस्त 8 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए समयसारणी निर्धारित की गई। इस संबंध में प्रखंड मुख्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। जारी समय सारणी के अनुसार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे प्रखंड प्रमुख रेणु देवी द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा। बरकट्ठा थाना में सुबह नौ बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:05 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में 9:20 बजे, गोरहर थाना में 9:40 बजे तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरकट्ठा में 10:20 बजे ध्वज फहराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: झंडोत्तोलन का समय निर्धारित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.