हजारीबाग, अक्टूबर 12 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरकट्ठा बाजार में लक्ष्मण चौधरी पिता परमेश्वर चौधरी के घर में अज्ञात चोरों ने जमकर चोरी की। गृहस्वामी लक्ष्मण चौधरी ने थाना में आवेदन दिया है कि मेरे घर के अलमारी वगैरह को तोड़कर रविवार के रात्रि करीब दो ढाई बजे अज्ञात चोरों ने लगभग 30 लाख के सोना और चांदी के जेवरात व अलमारी में रखे तीन से चार लाख रुपये नगदी की चोरी कर ली गई। चोरों ने ताला और आलमीरा के लॉकर को कटर से काट कर खोल दिया है। वहीं दूसरी घटना बरवां नदी के पास मनोज साव पिता स्व सुखदेव साव जो छोटा मोटा चाउमिन का ठेला चलाता है। देर रात्रि अज्ञात चोरों ने लगभग बीस हजार के चांदी के जेवर व नगदी की चोरी हुई है। घटना की जानकारी के पुलिस चोरी की घटना की जानकारी के बाद तहकीकात में जुट गई। तीसरी बड़ी चोरी की घटना ह...