हजारीबाग, अगस्त 2 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पेसरा गांव में सुधीर कुमार के आवास पर खुदरा खाद्य विक्रेताओं की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कालीचरण प्रसाद और संचालन सुखदेव प्रसाद ने किया। बैठक में प्रखंड स्तरीय खुदरा खाद विक्रेता संघ का प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। गठित कमिटी में सर्वसमिति से प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, सचिव अजय यादव, कोषाध्यक्ष सुधीर प्रसाद को बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि यूरिया और डीएपी खाद को सरकार के निर्धारित न्यूनतम मूल्य में डिस्ट्रिब्यटर द्वारा दुकानदारों को नहीं दिया जाता है। इससे सरकारी मूल्य से नहीं बिक्री कर पाने को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी को संघ द्वारा ज्ञापन सौपा जाएगा। बैठक में बिमलेश कुमार, भीम मंडल, राजेंद्र गुप्ता, प्रेम कुमार चौधरी, रामचंद्र प्र...