हजारीबाग, अगस्त 24 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि । हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ के कारण सांसद मोटरसाइकिल से क्षेत्र का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। साथ ही साथ जुलूस में शामिल भगवान शिव की झांकी को श्रद्धालुओं के साथ खींचकर आगे बढ़ाने में सहयोग किया। वहीं प्रसाद में खीर का वितरण सांसद मनीष जायसवाल ने किया। मौके पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा, जय नारायण प्रसाद, उमेश दांगी, शिबू मेहता, उदय कुशवाहा, राजकिशोर समेत दर्जनों कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...