हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस संबंध में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पहला गिरफ्तार व्यक्ति एक महिला के हत्या के आरोप में आरोपी है। एक महिला की हत्या के आरोप में बड़कागांव थाना कांड संख्या 120/25 के आलोक में प्राथमिकी अभियुक्त निर्मल महतो पिता स्व दीनू महतो ग्राम पड़ेरिया ,थाना बड़कागांव शामिल है। जबकि दुसरा व्यक्ति 21जुलाई 26 को ग्राम बादम में अपने पड़ोसी के साथ चाकु बाजी के आरोप में बड़कागांव थाना कांड संख्या 119/26 के तहत प्राथमिकी अभियुक्त है। इसका नाम विवेक पांडेय उम्र करीब 18 वर्ष पिता विजय पांडेय ग्राम बादम थाना बड़कागांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि सभी कां...