Hazaribagh News: बच्चों के विकास में स्कूल के साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम: प्राचार्य
हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पुष्प कुमार झा ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक आवश्यक है। पीटीएम का उद्देश्य केवल बच्चे के अंक देखना नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, रुचि, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर स्कूल व परिवार के बीच चर्चा करना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने व्यस्त समय में से कम से कम आधा घंटा पीटीएम के लिए जरूर दें। इससे बच्चे की कई समस्याओं को समझने और उनके समाधान में मदद मिल सकती है। प्राचार्य ने कहा कि बच्चे के संपूर्ण विकास में विद्यालय के साथ परिवार की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। नियमित रूप से पीटीएम में शामिल होने वाले अभिभावक अपने बच्चे की शैक्षणिक और व्यवहारिक जरूरतों को बेहतर समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल और परिवार के समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.