हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में शनिवार को तीन दिवसीय प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। 29 से 31 अगस्त तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रमंडल के सात जिलों से करीब 1,288 खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में खेल ध्वज फहराने, अभिनंदन गान, दीप प्रज्वलन और विभिन्न जिलों से पहुंची टीमों के आकर्षक मार्चपास्ट ने माहौल को उत्साह से भर दिया。 यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस : एथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजनउद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथि समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल को केवल हार-जीत के नजरिये से नहीं देखना चाहिए।...