हजारीबाग, अक्टूबर 26 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज का प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन मध्य पंचायत भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा एवं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष कुमार राणा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि संगठन को ग्राम लेवल पर मजबूत करें और आगामी पंचायत चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं जिला अध्यक्ष यदु राणा ने कहा कि राजनीतिक पार्टी विश्वकर्मा समाज को नेतृत्व करने का मौका प्रदान करें।

संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक भागीदारी पर जोर महिलाओं की सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिए प्रधानमंत्री लखपति दीदी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वं...