हजारीबाग, जुलाई 19 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी। प्रतिनिधिपेलावल ओपी क्षेत्र से लापता नाबालिग को पेलावल ओपी पुलिस ने हज़ारीबाग शहर से शनिवार को बरामद कर लिया । पेलावल ओपी प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि नाबालिग 14 जुलाई से लापता थी। जिसके बाद टेक्निकल सेल की सहायता से 4 दिनों के अंदर नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया । थाना प्रभारी ने बताया कि वह घर परिवार को बिना बताये कही चली गयी थी।इसकी लिखित सूचना नाबालिग के परिजनों ने पेलावल ओपी में दिया था।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को गिरफ्त में ले लिया और उसके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है । यह भी पढ़ें- Bokaro News: लापता किशोरी बरामद, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...