हजारीबाग, नवम्बर 18 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव केदार पासवान एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बरही विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह चतरा जिला प्रभारी केदार पासवान पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से उनके आवास पर मिले और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। इस बात पर जोर दिया गया कि आम नागरिकों तक सही जानकारी पहुंचे और कोई भी योग्य मतदाता आवश्यक प्रक्रियाओं से अनजान न रहे। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक बरही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों एवं गांवों में चौपाल और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...