Hazaribagh News: पुल के रेलिंग से टकराया ऑयल लदा टैंकर, नदी में गिरने से बचा
हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डाकडीह के समीप जीटी रोड स्थित बरदबोही नदी पर बने पुल के रेलिंग से एक ऑयल लदा टैंकर टकराया और नदी में गिरने से बच गया। टैंकर रेलिंग को तोडते हुए पुल पर ही लटक गया। वाहन चालक सुनिल दास के मुताबिक टैंकर संख्या डब्ल्यू डी 23 जे 0463 पटना से कच्चा ऑयल लोडकर बंगाल जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे आगे का टायर फट गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पुल पर बने डिवाइडर पर चढ़ गया। और बाल बाल गये। वहीं कुछ घंटों के लिए रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। हादसे के बाद पुलिस पहुंची। पुल पर लटक रहा टैंकर गाड़ी को क्रेन के सहयोग से बाहर निकाला गया। इसके बाद जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन शुरू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.