Hazaribagh News: पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर रक्षक एप का क्यूआर कोड चिपकाया
हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा और गोरहर पुलिस ने कई व्यावसायिक और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर रक्षक एप का क्यूआर कोड को चिपकाया। बरकट्ठा थानाप्रभारी आशीष कुमार भगत ने बताया कि विभिन्न व्यावसायिक स्थान बैंक, पेट्रोल पंप, आभूषण दुकान समेत कई स्थानों पर सुरक्षा को लेकर रक्षक एप का क्यूआर कोड चिपकाया गया है। इस क्यूआर कोड के माध्यम से पुलिस को तुरंत सूचना मिल पाएगी। वहीं गोरहर थानाप्रभारी रविरंजन ने बताया कि ई बीट पुलिसिंग हेतु रक्षक ऐप के माध्यम से जनरेट किए गए गोरहर थाना क्षेत्र के सात हॉटस्पॉट को चिन्हित कर क्यूआर कोड चिपकाया गया है। इनमें गिरी ढाबा, पेट्रोल पंप, सूरजकुंडधाम, हनुमान मंदिर बंडासिंगा, शिव मंदिर जलहिया, सुमित लाइन होटल, कावेरी ढाबा और धरगुली मोड़ शामिल है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.