हजारीबाग, सितम्बर 30 -- Hazaribagh News: दारू, प्रतिनिधि। दारू थाना पुलिस ने हरली में एक घर से करीब 350 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसमें रॉयलस्टार अॉफसर च्वाइस समेत कई नामी ब्रांड की बड़ी छोटी बोतले शामिल है। जिसकी कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। हरली के लक्ष्मण प्रसाद के घर से 350 पेटी अवैध शराब जब्त किया गया है।इस मामले में हिरासत में लिए गए लक्ष्मण प्रसाद से पुलिस पूछताक्ष कर रही है।दारू व टाटीझरिया आसपास के जंगली क्षेत्र अब अवैध अंग्रेजी शराब के कारोबार का अड्डा बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: 2198 लीटर अवैध नकली विदेशी शराब जब्त पिछले दो वर्षों में अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ से लेकर बड़े पैमाने पर अवैध श...