हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: पुलिस गश्ती दल ने रात्रि में बैंक, पेट्रोल पंप ,एटीएम स्थल का किया औचक निरीक्षण बड़कागांव, प्रतिनिधिबड़कागांव में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल के द्वारा बीती देर रात रविवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान गश्ती दल क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक संस्थाओं, पब्लिक प्लेस, एवं संवेदनशील स्थलों के स्थिति का जायजा लिया। गश्ती दल द्वारा विभिन्न व्यवसाय संस्थान जैसे बैंक, पेट्रोल पंप एवं अन्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मौके पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि पुलिस तत्परता के साथ सदैव आम जनमानस के लिए खड़ी है। जनता की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संवेद...